Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फिल्ममेकर Rajkumar Hirani ने फीचर फिल्म्स और एडवरटाइजमेंट के बीच के फर्क पर की बात

Published on: 31 July 2024
Filmmaker Rajkumar Hirani

Filmmaker Rajkumar Hirani: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सभी के पसंदीदा फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने फीचर फिल्म्स और एडवरटाइजमेंट के बीच के फर्क और उनके चैलेंजेस के बारे में बात की है। हिरानी ने कहा, “मेरे लिए फीचर फिल्म्स फिजिकली थकाने वाले होते हैं क्योंकि इसमें एक से दो साल लगते हैं।”

इसके उलट, हिरानी ने एडवरटाइजिंग प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा रिलैक्स नजरिया शेयर करते हुए कहा है, “मुझे ऐड फिल्म बनाने में बहुत मजा आता है क्योंकि वह काम की तरह लगता ही नहीं है। वह एक से दो दिन की शूट की तरह लगता है, जिसे करने में बहुत मजा आता है। मैंने एडवरटाइजिंग से ही शुरुआत की थी इसलिए उसमें वापस जाना हमेशा से बेहद मजेदार होता है।”

राजकुमार हिरानी के विचार बताते हैं कि फीचर फिल्में और एडवरटाइजमेंट अपने-अपने तरीके से अलग और फायदेमंद हैं। वह कहानी कहने को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं, चाहे वह फिल्म बनाने का लंबा प्रोसेस हो या एडवरटाइजमेंट का जल्दी ने नजर आने वाला इंपैक्ट।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now