Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: साइबर धोखाधड़ी से जुड़े तीन साल पुराने मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Solan News: साइबर धोखाधड़ी से जुड़े तीन साल पुराने मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सोलन |
Solan News: कसौली पुलिस थाना की टीम ने तीन वर्ष पहले हुए साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्बारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पहले दिनांक 31-जुलाई 2021 को राजीव सूद निवासी सदर बाजार कसौली जिला सोलन हि०प्र० ने पुलिस थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि एक मोबाईल न0 99073-46345 से उन्हें फोन आया कि इसकी बीएसएनएल का सिम बन्द होने जा रहा है उसे चालू रखने के लिए इसे इसी मोबाईल नम्बर पर केवाईसी अपडेट के लिए डिटेल देनी होगी जिस पर इसकी पत्नी ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी तथा कुछ समय बाद इसे पता चला कि इसके अकाउंट को हैक करके इसके खाते से क़रीब 2 लाख रू0 निकाल लिये गये।

शिकायत पर पुलिस थाना कसौली में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 भा०द०स० के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की जाँच के दौरान शिकायतकर्ता की बैंक अकांउट के सन्दर्भ में सम्बन्धित बैंक से रिकार्ड प्राप्त किया गया, जिसका अवलोकन किया गया जिसके आधार पर पता चला कि यह पैसा Mobikwik व Woohoo Patyam के माध्यम से जयपुर विद्युत विटरन निगम लिमिटिड व पंजाव स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटिड के खातों में पैसा ट्रांन्सफर हुआ था।

पुलिस टीम ने उक्त दोनों कार्यालय में जाकर जांच की तथा बिजली के बिलों को भी प्राप्त किया गया, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि उक्त बिल विदिशा ई-मित्र केन्द्र जिसका संचालक राजेश वर्मा पुत्र लल्लु राम निवासी गोवर्धन धाम खौरी मार्ग लुनियावास पूर्व जयपुर राजस्थान के माध्यम से जमा होने पाए गए।

आरोपी पुलिस की गिरफतारी से बचने के लिये छिपता रहा परन्तु पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे, तथा पिछले कल पुलिस थाना कसौली की पुलिस की टीम द्वारा आरोपी राजेश वर्मा पुत्र लल्लु राम निवासी प्लाट नंबर 49, गोवर्धन धाम खौरी मार्ग लुनियावास पूर्व जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफतार करके कसौली लाया गया। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले की जाँच जारी है।

बता दें कि सोलन पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष में 40 से ज़्यादा मुक़दमे जो कई सालों से लंबित पड़े थे, की जाँच पूरी करके न्यायालय में भेज दिये गये हैं। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now