Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: परवाणू में पिकअप से कुचला युवक, फरार चालक की हुई गिरफ्तारी

Solan News: परवाणू में पिकअप से कुचला युवक, फरार चालक की हुई गिरफ्तारी

Solan News: सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में राहगीर को कुचलने वाले फरार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों जिसमे (मुख्य CCTV फुटेज) के आधार पर इस वारदात में संलिप्त आरोपी राकेश कुमार (उम्र 29 साल) पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव डेहरी, तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा को फागू, जिला शिमला से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने जिस पिकअप नंबर TO724HP-2695G से इस वारदात को अंजाम दिया था,उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस अभी पुरे मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह, जो हाल ही में सिक्योरिटी गार्ड इंडस्ट्री यूनिट परवाणू में कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना परवाणू में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त 2024 को शाम 5:30 बजे जब वे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की पिकअप तेज रफ्तार से सेब मंडी की दिशा से आ रही थी और मुख्य मार्ग सेक्टर-06 परवाणू की ओर बढ़ रही थी।

इस दौरान, अमर सिंह ने देखा कि पिकअप की बायीं खिड़की में एक व्यक्ति लटका हुआ था। अचानक, वह व्यक्ति सड़क पर गिर गया और पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गया। पिकअप चालक ने पिकअप को अत्यधिक तेज गति से मौके से भगा दिया।

अमर सिंह ने तुरंत उस व्यक्ति के पास जाकर लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को ESI अस्पताल परवाणू पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान हैप्पी पुत्र श्री बलि राम, निवासी गांव पुरला सेक्टर-3 परवाणू के रूप में हुई। दुखद है कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जिस पर पुलिस थाना परवाणू में लापरवाही युक्त तरीके से वाहन चलाने की गंभीर ग़ैर ज़मानती धाराओं में आरोपित के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला तो आरोपित की पहचान होने पर उसे शिमला से गिरफ्तार किया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामे की पुष्टि की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News UpdateToday Solan News

Join WhatsApp

Join Now