Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कसौली की ऐतिहासिक “खुशवंत सिंह ट्रेल” सड़क बदहाल, गहरे गड्ढे और टूट-फूट से आने जाने वाले परेशान!

Solan News: कसौली की ऐतिहासिक "खुशवंत सिंह ट्रेल" सड़क बदहाल, गहरे गड्ढे और टूट-फूट से आने जाने वाले परेशान!
Solan News: पर्यटक नगरी कसौली की ऐतिहासिक “खुशवंत सिंह ट्रेल” सड़क जर्जर हालत में है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा 14 अक्टूबर 2016 को उद्घाटित यह सड़क पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रही है। दिन प्रतिदिन सड़क की हालत और ख़राब होती जा रही है। गहरे गड्ढे और टूटी -फूटी सड़क आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मशोबरा-कसौली के एक किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़क में बने गहरे गड्ढे और टूट-फूट ने स्थानीय निवासियों, स्कूली छात्रों और आसपास की पंचायतों के लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल बना दिया है। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कारवाही इस पर नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  Chester Hills Solan Land Controversy: मुख्य सचिव की कुर्सी पर संकट ?, सोलन में 275 बीघा जमीन सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू

लोक निर्माण मत्री से दो बार लगा चुके गुहार 

वहीँ छावनी परिषद कसौली के पूर्व पार्षद कृष्णमूर्ति अग्रवाल ने इस बदहाल सड़क को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को दो बार पत्र भी लिखा है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई उस पर नहीं हुई।

उन्होंने जानकारी दी है कि कई बार नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम इसके लिए नहीं उठाया गया। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD) द्वारा इस सड़क के सुधार के लिए भेजे गए अनुमानों और बजट अनुरोधों के बावजूद, अब तक सड़क सुधार में कोई प्रगति नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  योग शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज,युवती ने योग सिखाने के बहाने अश्लील हरकत का लगाया आरोप

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द प्राथमिकता देने की आवश्यकता है ताकि इस ऐतिहासिक सड़क के पूरी तरह नष्ट होने से पहले मरम्मत की जा सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क कसौली के नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और इसकी खराब स्थिति से हर दिन सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Election: चुनावी बहस में खूनी खेल, दोस्त के धक्के से चली गई यूवक की जान
Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News UpdateToday Solan News

Join WhatsApp

Join Now