Prajasatta Side Scroll Menu

Solan News: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफ़ीम बरामद!

Solan News: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफ़ीम बरामद!

Solan News: सोलन पुलिस ने जिला सोलन में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी बनाए रखी है। 15 अगस्त 2024 को थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम गश्त के दौरान डैम साईट बीशा साधूपुल बाईफिकेशन के पास मौजूद थी। इसी दौरान, एक व्यक्ति के अफ़ीम की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूरज गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कि नेपाल के जिला बांके के गांव पुरैनी का निवासी है। उसके कब्जे से लगभग 2 किलो अफ़ीम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कण्डाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस को मिली कामयाबी: स्नेचिंग गैंग के छह शातिर सलाखों के पीछे

गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे 16 अगस्त 2024 को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  Solan: पट्टा-ताल पेयजल योजना बदहाल, दो हजार लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहा पीने का पानी..!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Latest Solan News Solan Crime News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today

Join WhatsApp

Join Now