Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफ़ीम बरामद!

Updated By Tek Raj
Published on: 16 अगस्त 2024
Solan News: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफ़ीम तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफ़ीम बरामद!

Solan News: सोलन पुलिस ने जिला सोलन में नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी बनाए रखी है। 15 अगस्त 2024 को थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम गश्त के दौरान डैम साईट बीशा साधूपुल बाईफिकेशन के पास मौजूद थी। इसी दौरान, एक व्यक्ति के अफ़ीम की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूरज गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कि नेपाल के जिला बांके के गांव पुरैनी का निवासी है। उसके कब्जे से लगभग 2 किलो अफ़ीम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कण्डाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे 16 अगस्त 2024 को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Latest Solan NewsSolan Crime NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now