Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: विधायक हंस राज पर लगे युवती से अश्लील चैट का आरोप, मामला दर्ज 

Himachal News: विधायक हंस राज पर लगे युवती से अश्लील चैट का आरोप, मामला दर्ज 

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चुराह से बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ( MLA Hans Raj ) के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि विधायक ने उसे अश्लील चैट की और न्यूड तस्वीरें मांगी। इस संबंध में शिकायत के बाद महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने विधायक से जान का खतरा भी बताया है और सुरक्षा के साथ न्याय की मांग की है।

शिकायत में क्या आरोप हैं?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं और विधायक हंसराज ने उसे गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए न्यूड तस्वीरें मांगीं। उसने यह भी दावा किया कि विधायक ने पूर्व में कई बार इसी तरह की आपत्तिजनक बातें की हैं और काम की बातें करने पर उनसे मिलने की बात की है।

परिवार को धमकाने का आरोप

युवती ने विधायक पर परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में उसने कहा कि उसकी उम्र 20 साल है और विधायक की बेटी की उम्र के समान है। चैट के दौरान गंदी बातें की जाती हैं और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता उसे धमकाते हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके फोन को तोड़ा गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस से न्याय की गुहार

युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि नेताओं की बेटियों की सुरक्षा की बात करने वाले लोग खुद बेटियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने न्याय की उम्मीद जताई है और अधिकारियों से उचित कार्रवाई की अपील की है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

महिला पुलिस थाने चंबा में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 75 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर 9 अगस्त को दर्ज की गई थी।बता दें कि इससे पहले भी विधायक हंसराज पर इसी तरह के आरोप लग चुके हैं।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now