Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: हिमाचल सरकार की शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल ! शिक्षकों की कमी से अंधकार में नहर सवार स्कूल के छात्रों का भविष्य

Sirmour News: हिमाचल सरकार की शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, शिक्षकों की कमी से अंधकार में नहर सवार स्कूल के छात्रों का भविष्य

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिक्षा खंड ददाहु के तहत नहर सवार में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में धँसता जा रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सरकार से स्कूल में शिक्षकों के पद भरने की मांग की है।

मंगलवार को स्कूल प्रबंधक समिति की बैठक अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा हुई सबसे बड़ी समस्या यहां पर है कि यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य के साथ साथ स्कूल में प्रवक्ता के सारे पद खाली है। जिससे कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार यहां से अपनी समस्या को सरकार के समक्ष रखा पर सरकार या विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई भी संज्ञान नही लिया जिससे नाराज SMC ने आज अपना रोष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त ही निकला हत्यारा, Sirmaur Police ने सुलझाई इंजीनियर जितेंद्र सिंह की हत्या की गुत्थी

समिति ने कहा कि स्कूल की विडंबना तो देखो अन्य स्कूलों में माध्यमिक स्कूल और हाई स्कूल में 2 से 3 चौकीदार रखे हैं लेकिन इस स्कूल के लिए एक ही सेवादार का पद स्वीकृत है। जबकि लाखों का सामान स्कूलों के अंदर है, जो सब भगवान भरोसे हैं। स्कूल में कभी भी चोरी की वारदात हो सकती है क्योंकि रात के समय यहां पर कोई भी चौकीदार ड्यूटी पर नहीं होता है यह स्कूल सितंबर 2022 में अपग्रेड हुआ था स्कूल में आज 98 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें कक्षा 6 से 10 तक 78 तथा +1ओर +2 में 20 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनके भविष्य पर ग्रहण लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  देर रात तक चल रहा है प्रचार का सिलसिला पाँवटा साहिब में बढ़ रहा है भाजपा का काफिला

सीमित ने सरकार से हाथ जोड़कर विनती है की स्कूल के लिए शिक्षकों के पद भरे जाएं जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जो मुख्य संगठक श्री रेणुका जी कांग्रेस सेवादल भी है ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा इसी प्रकार विद्यार्थियों की उपेक्षा की गई तो वे अपने पद से इस्तीफा देने से भी गुरेज नही करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  हाटी समुदाय ने गिरिपार को जनजातिय क्षेत्र घोषित करने की उठाई मांग, उग्र आंदोलन की भी दी चेतावनी
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now