Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Atal Medical and Research University: सुंदरनगर के बलध रोपड़ी में मिलेगा अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को अपना कैम्पस

Atal Medical and Research University: सुंदरनगर के बलध रोपड़ी में मिलेगा अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को अपना कैम्पस

विजय शर्मा | सुंदरनगर
Atal Medical and Research University: सुंदरनगर के बलध-रोपड़ी में 129 बीघे जमीन पर अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की एफसीए की मंजूरी लिए प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सीपीएस व सुंदर नगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने इस भूमि के चयन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु का आभार जताया है।

उन्होंने बताया कि इस यूनिवर्सिटी से सुंदरनगर में एक और मील का पथर लगने वाला है । क्योंकि इस मेडिकल यूनिवर्सिटी के जरिये कई नए अनुसंधान होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए सुंदर नगर के बलग में 129 बीघे जमीन को चिन्हित करने के बाद इसकी एफसीए के फ़ाइल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को निर्देश दिए हुए।

उन्होंने कहा कि एफसीए की मंजूरी मिलते ही इस यूनिवर्सिटी का विशाल कैम्पस बनना शुरू हो जाएगा। उन्होने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के आने से मेडिकल क्षेत्र में सुंदरनगर की पहचान पूरे देश मे होने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सुंदर नगर को देश के नामी इंजीनियरिंग कॉलेज जेएनजीईसी की सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि नेरचौक स्थित यह मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए नेरचौक के ढांगू और मंडी में दो तीन साइट देखी गई थी। मगर इन जगहों पर तकनीक टीम ने यूनिवर्सिटी को बनने की मनाही की थी । उन्होंने कहा कि उसके बाद उन्होंने सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की दो तीन जगहों के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उसके बाद बलग के पास की जमीन पर तकनीकी टीम और रेवन्यू विभाग ने जॉइंट निरीक्षण किया। इसी के बाद यह जमीन इस मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए तय हुई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को इस जमीन को जल्द से जल्द एफसीए क्लियर करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मेडिकल यूनिवर्सिटी को जल्द ही अपना कैंपस और पहचान मिलने वाली है।

उसी तरह इस मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी से सुंदर नगर को एक नया मुकाम मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के प्रयास से इस यूनिवर्सिटी को अपना कैम्पस मिलने जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now