Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Published on: 2 September 2024
Himachal News: मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेरिस में आयोजित हो रहे पैरालंपिक खेलों में जिला ऊना से सम्बन्धित निषाद कुमार को ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश के युवा ने इस खेल में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता है।

उन्होंने कहा कि यह निषाद कुमार के कड़े परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निषाद कुमार की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वह खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

Himachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in Hindihimachal news latestHimachal News Todayhimachal news today live in hindiHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now