Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने सीएम सुक्खू से की भेंट

Shimla News: पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने सीएम सुक्खू से की भेंट

Shimla News: पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता ऊना जिले के निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और सभी को समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए विभिन्न सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। निषाद कुमार ने टोक्यो पै:रालंपिक-2020 में रजत पदक तथा वर्ष 2022 में चीन में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड अपने नाम किया है और उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। विधायक सुदर्शन बबलू इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में फर्जी डिग्री और छात्रवृति घोटालों का गिरोह अभी भी सक्रिय : अभाविप
CM Sukhu Shimla latest update Shimla Local News Shimla News shimla news in hindi Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now