Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: मंडी में निर्माणाधीन मस्जिद की बिजली और पानी काटने के आदेश..!

Mandi News: मंडी में निर्माणाधीन मस्जिद की बिजली और पानी काटने के आदेश..!

Mandi News: मंडी शहर के जेल रोड स्थित मस्जिद के अवैध (Mandi Masjid Controversy) निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों में रोष बना हुआ है। बता दें कि शिमला के बाद पुरे प्रदेश में मस्जिदों के अवैध निर्माण का मुद्दा प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिमला की मस्जिद पर अभी कार्रवाई होना बाकि है वही मंडी में अवैध निर्माण को 30 दिन के अंदर गिराने के लिए नगर निगम कोर्ट द्वारा आदेश जारी किए गए है।

जिसके बाद अब मस्जिद के बिजली पानी के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इस मामले पार्ट आयुक्त एचएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मस्जिद की बिजली 18 सितंबर को काट दी गई है और पानी के कनेक्शन को संबंधित विभाग द्वारा काटने के लिए कहा गया है। अगर 30 दिन के भीतर अवैध ढांचा नहीं गिराया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों प्रदेश में हिन्दू संगठनो द्वारा अवैध मस्जिदों को हटाने (Masjid Controversy) के लिए प्रदेश भर में आंदोलन किये जा रहे हैं। शिमला के संजौली के बाद बीते 10 सितंबर को सबसे पहले मंडी शहर के जेल रोड़ स्थित मस्जिद को अवैध बताते हुए हजारों की संख्या में हिंदू संगठन के लोगों ने मस्जिद को तोड़ने की मांग उठाई और 13 सितंबर को उग्र प्रदर्शन करते हुए खुद मस्जिद तोड़ने की चेतावनी दे डाली थी। हालांकि इसके बाद भी हिन्दू संगठनो का प्रदर्शन भी हुआ।

वहीँ मस्जिद कमेटी के लोगों ने भाईचारे का संदेश देते हुए 12 सितंबर को लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाए गए मस्जिद की एक दीवार को गिराने का काम शुरू कर दिया। बाबजूद इसके हिंदू संगठनों के लोग इससे शांत नहीं हुए और 13 सितंबर को अवैध रूप से बनी मस्जिद को पूरी तरह से गिराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच की जा रही है, क्योंकि यह मामला अब धर्म और आस्था से जुड़ चुका है।

उधर, स्थानीय लोगों ने भी उपायुक्त मंडी से मिलकर यह दावा किया है कि जिस स्थान पर मस्जिद बनी है वहां कभी शिवालय हुआ करता था, इसलिए इस स्थान पर पुरातत्व विभाग की टीम से खुदाई करवाई जाए। लोगों का दावा है कि पुरातत्व विभाग की टीम से खुदाई करवाने से यहां शिवालय के अवशेष मिल जाएंगे और उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samacharSanjauli Masjid ControversyShimla Masjid Controversy Case

Join WhatsApp

Join Now