Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Flash Flood: पावंटा साहिब में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड, एक की मौत

Sirmour Flash Flood: पावंटा साहिब में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड, एक की मौत

Sirmour Flash Flood: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की विदाई के समय हो रही भारी बारिश ने सभी को चौंका दिया है। बीते कल से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक बारिश सिरमौर जिले में हुई है, जहां एक बादल फटने की घटना भी हुई है।

पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश एसडीएम गुंजित चीमा ने जारी किया है। इसके अलावा, सिरमौर में फ्लैश फ्लड (Flash Flood) के कारण एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी मिली है।गिरी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरी-जटोन डैम के गेट खोल दिए गए हैं, और जिले के मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 9 बजे ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब में अम्बोया क्षेत्र में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड (Flash Flood)आया है, जिसके चलते कई जनसंपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पड़दुनी गांव में देर रात बादल फटा, जिससे गांव में फ्लैश फ्लड आ गया।

इस घटना के कारण भारी पानी और मलबा आने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मलबे में दबने से रंगी राम, पुत्र कंशु की मौत हो गई है। मलबे से पांच दुकानें, दो छोटे पुल, एक शेड और दो घराट क्षतिग्रस्त हो गए हैं, साथ ही एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now