Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल की बेटी वंशिका गौतम ने जीता “KISME KITNA HAI DUM ” TV रियल्टी शो

हिमाचल की बेटी वंशिका गौतम ने जीता "KISME KITNA HAI DUM " TV रियल्टी शो

सुभाष गौतम/घुमारवीं:
KISME KITNA HAI DUM TV REALITY SHOW: बिलासपुर की होनहार प्रतिभा वंशिका गौतम (Vanshika Gautam) ने टीवी शो “कितना है दम” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वंशिका, जो कि शिवा इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा हैं, ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर, 2024 को संगरूर, पंजाब में प्रिंस विले में आयोजित किया गया था। वंशिका ने पहले चार राउंड सफलता से पार करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के 21 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल : बिलासपुर रिश्वत मांगने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड, थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

वंशिका ने उत्तरी भारत की डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे न केवल अपने शहर का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस जीत के बाद, वंशिका को शॉर्ट मूवीज में भी काम करने के ऑफर मिल रहे हैं, जो उनकी प्रतिभा का और बड़ा मंच हो सकता है।

वंशिका गौतम की इस सफलता (KISME KITNA HAI DUM) से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने साबित कर दिया है कि युवा प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर गोलीकांड, युवक घायल

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now