Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bhool Bhulaiyaa 3: अहमदाबाद के गरबा इवेंट में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन की धमाकेदार एंट्री, भूल भुलैया 3 का किया प्रमोशन!

Bhool Bhulaiyaa 3: अहमदाबाद के गरबा इवेंट में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन की धमाकेदार एंट्री, भूल भुलैया 3 का किया प्रमोशन!

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोग इसके लिए पहले से कहीं ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसके बारे में सभी द्वारा खूब चर्चा की जा रही है।

हाल ही में फिल्म Bhool Bhulaiyaa 3 के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची कास्ट का नवरात्रि के गरबा इवेंट में ग्रैंड वेलकम किया गया, जहां विद्या बालन (ओरिजनल मंजुलिका) और कार्तिक आर्यन (रूह बाबा) खास आकर्षण रहे।

ऐसे में मेकर्स ने गरबा इवेंट से कास्ट को झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
“क्या शानदार एंट्री है! सुव्रह नवरात्रिका से लाइव! ये रहे अहमदाबाद से रूह बाबा और ओजी मंजुलिका
@kartikaaryan @balanvidya
#bhoolbhulaiyaa3 #yediwalibhoolbhulaiyaavaali”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी सीरीज की विरासत को आगे ले जाएगी। यह फिल्म इस दिवाली को और मनोरंजक बनाने का दावा करती है।

कार्तिक आर्यन सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 से फिर एक बात रूह बाबा का रोल निभा रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी, असली मंजुलिका, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। ये फिल्म अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट की गई है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। तो अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए, क्योंकि भूल भुलैया 3 इस दिवाली यानी 1 नवंबर 2024 को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now