Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: किप्स में आयोजित नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन ।

Solan News: किप्स में आयोजित नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन ।

Solan News: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सी.बी.एस.ई. की छात्र वर्ग की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का 25 अक्तूबर 2024 शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मोहन नगरेटा सेवानिवृत बॉलीबॉल कोच (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा राष्ट्रीय टीम के सेवानिवृत सहायक कोच सुभाष जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पाँच दिनों की यह नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश चौहान की देख-रेख में आयोजित की गई। खेल के पाँचवे और अंतिम दिन अंडर 19 श्रेणी में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली प्रथम स्थान पर रहा, दूसरे स्थान पर कर्नल्स पब्लिक स्कूल गुरुग्राम रहा तथा तीसरे स्थान पर डॉ. ए. एल. इशरत मेमोरियल सनबीन स्कूल वाराणसी और फेलोशिप मिशन स्कूल जयपुर रहे। अंडर 17 श्रेणी में कर्नल्स पब्लिक स्कूल गुरुग्राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सेंट स्टीफ़न स्कूल दूसरे स्थान पर रहा तथा संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल राजस्थान और एस. आर. ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 श्रेणी में शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आर. पी. एस. पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा जबकि प्रिंस अकेडमी सिकर राजस्थान और सेंट स्टीफ़न स्कूल ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। मुख्यातिथि ने अपने भाषण में विद्यालय द्वारा शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी खिलाड़ियों को परितोषिक वितरित किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सभी इस नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों, अध्यापकों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया तथा सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

himachal solan newsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now