Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर एक्शन

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर एक्शन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनावों में हुए खराब प्रदर्शन के बाद शीर्ष नेतृत्व ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए, राज्य की सभी कांग्रेस इकाइयों को भंग कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाबजूद भी इस साल हुए लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को उम्मीदों के विपरीत काफी निराशाजनक परिणाम मिले। राज्य में कांग्रेस पार्टी को चारों सीटों, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी, पर हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने चुनाव परिणामों के बाद लम्बे विचार विमर्ष के बाद सभी राज्य कांग्रेस इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने की बजाय पुराने उद्योगों को पलायन करने पर मजबूर कर रही है हिमाचल सरकार!

वहीँ हाल ही में कुछ दिन पहले हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी थी। उन्होंने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने की हाईकमान से मांग की थी। करीब ढाई साल पहले अध्यक्ष बनीं प्रतिभा सिंह ने अब तक संगठन में बड़े बदलाव नहीं किए थे।

माना जा रहा है कि पार्टी में फेरबदल के साथ युवाओं और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर लाया जाएगा। इसके अलावा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके।

Bilaspur NewsHimachal Latest NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now