Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kasauli News: कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!

Kasauli News: कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!

Kasauli News: पर्यटक नगरी कसौली में एक ऐतिहासिक क्षण आया, जब बहुप्रतीक्षित कैंट बोर्ड के गार्डन में मंगलवार को अम्यूजमेंट पार्क (Kasauli Amusement Park)का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर ब्रिगेडियर कुनाल बक्शी, अध्यक्ष छावनी परिषद कसौली,  हिमांशु सामंत, मुख्य अधिशासी अधिकारी, और राज कुमार सिंगला, मनोनित सदस्य, छावनी परिषद ने पार्क का उद्घाटन किया।

यह पार्क, जिसे मेसर्स रामचंद टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ द्वारा डिज़ाइन और मेंटेन किया गया है, अब कसौली और आसपास के क्षेत्र के निवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। उद्घाटन समारोह में छावनी परिषद के सहायक अभियंता  सतीश कुमार, लेखाकार हेमराज और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!
कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!

इस खास मौके पर ब्रिगेडियर कुनाल बक्शी ने पार्क के झूलों का उद्घाटन कर इस स्थल को जनता के लिए खोल दिया। कार्यक्रम में छावनी परिषद के स्कूल के बच्चों की उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

कसौली जैसे पर्यटन स्थल पर यह पहला अत्याधुनिक अम्यूजमेंट पार्क है, जो न केवल स्थानीय निवासियों को, बल्कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को भी मनोरंजन और खुशियाँ प्रदान करेगा। पार्क के खुलने से कसौली की पर्यटन क्षमता में नई ऊँचाईयों की उम्मीद है।

अब यह पार्क आम जनता के लिए खुल चुका है और यह एक आदर्श स्थल बनकर उभरेगा, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिता सकेंगे।

मेसर्स रामचंद टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नीरज भारद्वाज ने बताया कि कसौली अम्युजमेंट पार्क का अगले पांच साल के लिए देखरेख हमारी कंपनी करेगी। भारद्वाज ने बताया कि पार्क में टावर झूला राइड, कॉलम्बस राइड, एयरोप्लेन राइड, टॉय ट्रेन राइड, बुल फाइटर राइड, कप-प्लेट राइड जैसी अनेकों मनोरंजन की सुविधाएं मिलेगी।

कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!
कसौली में कैंट बोर्ड गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क का उद्घाटन..!

इसके अलावा पार्क में लोगों को बैठने के लिए बेंच, कुर्सियां लगाई जा रही है। पेड़ों व फूलों में रंग बिरंगी लाइटों को लगाया गया है, जो रात में ज्यादा आकर्षक लगती है। उन्होंने बताया कि इसमें लाइव म्युजिक व अन्य मनोरंजन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि लोगों व पर्यटकों का मनोरंजन होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि पार्क को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए हम प्रयासरत है। जिसके परिणाम अआने वाले कुछ महीनों में दिखेंगे।

गौरतलब है कि कसौली में पर्यटकों सहित स्थानीय बच्चों को मनोरंजन के लिए कोई भी खास सुविधा नहीं मिलती। इस कारण पर्यटक अपने बच्चों सहित केवल बाजार में खानपान करके निकल जाते हैं। लेकिन अब उन्हें अम्युजमेंट पार्क में मनोरंजन की अनेकों सुविधाएं मिलेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now