Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bank Loan Fraud Case: क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रोमोटर्स के ​खिलाफ ED का एक्शन

Published on: 27 November 2024
Bank Loan Fraud Case: क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रोमोटर्स के ​खिलाफ ED का एक्शन

Bank Loan Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को डेयरी उद्योग की प्रमुख कंपनी ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व प्रमोटरों के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत दिल्ली और उसके आसपास कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला ‘क्वालिटी लिमिटेड’ और इसके निदेशकों के खिलाफ सितंबर 2020 में दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है।

प्राथमिकी कथित रूप से वित्तीय दस्तावेजों में हेरफेर और ऋण राशि में गड़बड़ी के जरिए ‘बैंक ऑफ इंडिया’ सहित 10 बैंकों के कंसोर्टियम से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के पूर्व प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों के आवासों पर तलाशी ली जा रही है। ‘क्वालिटी लिमिटेड’ की शुरुआत आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी के रूप में हुई थी और बाद में इसने दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। इसके पूर्व निदेशकों में संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता और अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं।

Bank Loan Fraud Case:

Breaking Hindi NewsBreaking NewsHindi Newslatest hindi news

Join WhatsApp

Join Now