Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर आ पहुंचा

Early Trade: रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर आ पहुंचा

Early Trade: विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बता दे कि रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.87 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.83 पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.85 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकबाले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.26 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,012.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Early Trade

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now