Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: आईजीएमसी शिमला से डर्मेटोलॉजी में पीजी के लिए चयनित हुईं डॉ. मनिका परिहार

Solan News: आईजीएमसी शिमला से डर्मेटोलॉजी में पीजी के लिए चयनित हुईं डॉ. मनिका परिहार

Solan News: कसौली विधानसभा क्षेत्र के कंडा गांव की बेटी डॉक्टर मनिका परिहार ( Dr. Manika Parihar) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) के डर्मेटोलॉजी विभाग में पोस्ट-ग्रेजुएट (पीजी) (PG in Dermatology) के लिए चयनित किया गया है। इस विभाग में सामान्य वर्ग के लिए केवल एक सीट थी, जिस पर डॉक्टर परिहार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बाजी मारी है।

उनकी इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। डॉक्टर मनिका के दादा, ध्यान सिंह परिहार भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर परिहार ने अपना एमबीबीएस 2024 में आईजीएमसी शिमला से ही किया है और छात्र जीवन से ही अपनी कक्षा में अव्वल रही हैं। डॉक्टर परिहार ने अपनी दसवीं की पढ़ाई डीपीएस डगशाई से की, व प्लस टू की पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू में प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का हुआ लोकार्पण

डॉक्टर मनिका की सफलता सिर्फ उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गर्व है। उनके पिता, मनोज परिहार, जो कि कैंट बोर्ड डगशाई में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, और मां, मंजू परिहार, जो अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं।

इसे भी पढ़ें:  12 करोड़ से होगा घरेड-पट्टा 15 किलोमीटर सड़क का जीर्णोद्धार

डॉक्टर मनिका परिहार का यह चयन न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह कसौली क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा भी है, और यह साबित करता है कि क्षेत्रीय प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Latest Solan News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News Update

Join WhatsApp

Join Now