Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Driver Suicide Case: HRTC ड्राइवर आत्महत्या मामले में RM को शुरुआती जांच में क्लीन चिट

HRTC Bus Driver Suicide Case: HRTC ड्राइवर आत्महत्या मामले में RM को शुरुआती जांच में क्लीन चिट

HRTC Bus Driver Suicide Case: एचआरटीसी के धर्मपुर यूनिट में कार्यरत्त ड्राइवर संजय कुमार की आत्महत्या के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। एचआरटीसी ने जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया है कि मृतक कर्मचारी के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं हुआ था, जैसा कि सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधन की ओर से की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, रिजनल मैनेजर विनोद कुमार को ‘क्लीन चिट’ मिलती हुई नजर आ रही है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि, संजय कुमार ने 3 जून 2024 को एचआरटीसी धर्मपुर यूनिट में अपनी सेवाएं शुरू की थी। उसके बाद से, उन्होंने कुल 72 दिन की छुट्टी ली, जिनमें से 28 दिन की छुट्टी उन्होंने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच ली थी। 7 जनवरी को, उन्होंने घरेलू हिंसा के कारण 5 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया, लेकिन स्वीकृति से पहले ही वह छुट्टी पर चले गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि संजय कुमार को समय पर वेतन दिया गया था और उनके वेतन रिकॉर्ड में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। इसके अलावा, वह पहले रामपुर यूनिट में कार्यरत थे, जहां उन्हें शराब पीने और लापरवाह ड्राइविंग के कारण निलंबित किया गया था। पुनः बहाली के बाद, उन्हें धर्मपुर यूनिट में भेजा गया था।

बता दें कि एचआरटीसी परिवार ने मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ हर कदम पर सहयोग देने का वादा किया है और यह सुनिश्चित किया है कि भविष्य में इस तरह के घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एचआरटीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और एक और विस्तृत जांच जारी है।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने मृतक कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मीडिया से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के संदेह को प्रकाशित करने से पहले प्रबंधन से सत्यापन किया जाए।हालांकि इस मामले में आगे विस्तृत जांच चल रही है और निष्कर्ष निकालने से पहले इसके पूरा होने का इंतजार करना उचित होगा”

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जिला मंडी के तहत आने वाले धर्मपुर में तैनात ड्राइवर ने आत्महत्या की कोशिश की। ड्राइवर संजय कुमार जब अस्पताल में भर्ती थे, तब उनके परिवार के लोगों की ओर से मोबाइल पर वीडियो शूट किया गया। वीडियो में संजय कुमार धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे थे। ड्राइवर संजय कुमार प्रताड़ना और धर्मपुर के रिजनल मैनेजर की ओर से वेतन रोकने की धमकी जैसे बड़े आरोप लगा रहे थे। इसका वीडियो 13 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो निगम प्रबंधन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now