Prajasatta Side Scroll Menu

Chamba News: जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर ने डैम में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

Chamba News: जिला चंबा के पुलिस थाना खैरी में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी द्वारा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या करने  का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मानिंद्र कुमार निवासी जांगी जिला चम्बा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मानिंद्र कुमार ने दोपहर के वक्त डैम में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना का पता चलते ही पुलिस व गोताखोर स्पॉट पर पहुंचे और करीब 4 घंटे बाद शव को ढूंढ निकाला। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मानिद्र कुमार जल शक्ति विभाग में बतौर पंप ऑपरेटर कार्यरत था। मानिद्र के परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। अपनी बीमारी के बारे में उसने कई बार सह कर्मचारी व परिजनों को बताया था।

इसे भी पढ़ें:  लेखक कवि कमल देव जरयाल को उत्कृष्ट लेखक सम्मान से किया गया समानित

परिजनों के अनुसार बीती रात करीब एक बजे मानिद्र कुमार से बात हुई तथा उसे सुबह चैकअप के लिए ले जाना था। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। मामले की छानबीन एएसआई राजकुमार द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba Crime News Chamba HP news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now