Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Published on: 19 November 2024
Chamba News: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Chamba News: चंबा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहाँ एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मंगलवार को चंबा पुलिस ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना भरमौर-भरमाणी मार्ग पर सावनपुर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई, जब परिवार के पांच सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में विजय कुमार, उनकी पत्नी तृप्ता देवी और उनके भाई कमलेश सिंह की मौत हो गई। चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि परिवार सचुईं गांव स्थित अपने घर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

यादव ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार और नंदिनी देवी घायल हो गए जिन्हें भरमौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शिवकुमार को बाद में बेहतर उपचार के लिए चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अगामी जांच जारी है।

Aaj Ki KhabrenChamba Crime NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now