Prajasatta Side Scroll Menu

Solan: हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर रेप मामले में FIR

Solan News: Shimla Punjabi Model Rape Case shimla news, Himachal News

Solan: सोलन जिला के पुलिस थाना कसौली में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ है। मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए पुलिस बड़ी सोच समझकर आगे बढ़ रही है। दरअसल हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। ये एफआईआर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में दर्ज हुई है।

जानकारी के अनुसार शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह घटना 7 जुलाई 2023 की है। रॉकी मित्तल ने उसे अभिनेत्री बनाने का झांसा दिया, जबकि मोहनलाल बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। इन वादों के बहाने उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर द्वारा बांटे गये मास्क व सैनिटाइजर

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहनलाल बडौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ धारा 376-डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस मामले की असल सच्चाई तो पुलिस जाँच के बाद ही सामने आएगी।

वहीँ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप के आरोप पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह राजनीतिक स्टंट है और पूरा मामला झूठा है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी इस झूठे मामले को तूल नहीं देना चाहिए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi HP News in Hindi Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now