Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: मामा की कुल्हाड़ी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी भांजा गिरफ्तार, पुलिस ने 5 घंटे में दोबोचा.!

Solan News: मामा की कुल्हाड़ी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी भांजा गिरफ्तार, पुलिस ने 5 घंटे में दोबोचा.!

Solan News: सोलन जिले के सैंज ओच्छघाट स्थित के०टी०एस० स्कूल में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। थाना सदर सोलन पुलिस को सूचना मिली कि स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह पर उनके भांजे ने जानलेवा हमला किया। उन्हें गंभीर हालत में एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

क्या है घटना 

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी, 2025 को सुबह करीब 8:45 बजे, के०टी०एस० स्कूल की निदेशक ने बताया कि जब वह बाथरूम में थीं, तो उन्होंने जितेंद्र सिंह के कमरे से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जितेंद्र सिंह बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे और उनका भांजा सोनू (तजिंदर सिंह) हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ा था। जब उन्होंने आरोपी से पूछा कि उसने यह क्या किया, तो उसने उन्हें धक्का देकर बाथरूम में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाला के आइटीईएस विषय के 71 छात्रों को दी गई ऑन जॉब ट्रेनिंग

पुलिस की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही थाना सदर सोलन की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। तकनीकी जांच और सटीक सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मात्र 5 घंटे में आरोपी तजिंदर सिंह उर्फ सोनू (39 वर्ष) को जुझार नगर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के पीछे संपत्ति विवाद

प्रारंभिक जांच में पता चला कि तजिंदर सिंह और मृतक जितेंद्र सिंह के बीच फतेहगढ़ साहिब, पंजाब में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते तजिंदर सिंह ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री से मिलकर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने समान वेतनमान की रखी मांग

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मीडिया से बातचीत में घटना की जानकारी साँझा करते हुए बताया कि जिला पुलिस ने हत्या के इस जटिल मामले को महज 5 घंटे में सुलझाकर शानदार कार्य किया है। आरोपी को गुरुवार 2 जनवरी 2025, को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsSolan Crime NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now