Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

EPFO Rule: ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए खत्म होंगे ऑफिस के चक्कर, खुद से करें यह बदलाव..!

EPFO Rule: ईपीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए खत्म होंगे ऑफिस के चक्कर, खुद से करें यह बदलाव..!

EPFO Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों खाताधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अब नौकरी बदलने के बाद अपने ईपीएफ खाते को ट्रांसफर करने के लिए किसी अन्य पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि EPFO Rule बदलने के बाद खाताधारक आसानी से अपना ईपीएफ अकाउंट खुद ही ट्रांसफर कर सकते हैं, वह भी बिना कंपनी के किसी हस्तक्षेप के।

इसके अलावा ईपीएफओ में डिटेल में भी किसी तरह की गलतियां हैं तो उनमें भी खुद ही सुधार किया जा सकता है। वहीं, ईपीएफ पेंशन सुधारों के तहत न्यूनतम पेंशन की राशि में इजाफे को लेकर भी विचार किया जा रहा है।

EPFO Rule: ऐसे करे अपना खाता ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार, ईपीएफओ के इस्तेमाल की प्रक्रिया को लगातार आसान बनाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसको लेकर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि ईपीएफ खाते को अब कंपनी के बिना हस्तक्षेप के ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए उनको खुद ही क्लेम करना होगा, लेकिन इसके लिए UAN आधार से लिंक होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  Sugar Export Ban: चीनी के निर्यात पर केंद्र सरकार का अचानक आया यह बड़ा फैसला, बाजार में मच गया हड़कंप

EPFO Rule: पर्सनल डिटेल अपडेट

EPFO ने पीएफ होल्डर्स को पर्सनल डिटेल अपडेट करने की सुविधा भी दे दी है। अकाउंट खोलते समय डेट ऑफ बर्थ, नाम या कोई भी डिटेल गलत भर जाती है तो उसमें सुधार के लिए एप्लीकेशन देनी होती थी। जिसमें काफी समय लगता था, लेकिन इस नए बदलाव के बाद खाताधारक खुद ही गलतियों को सुधार सकते हैं। इसके लिए उसके लिए आप ऑनलाइन ही बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Govt Saving Schemes Interest Rate Increase 2024: सरकार का तोहफा! नए साल पर इन बचत योजनाओं पर बढ़ाई ब्याज दरें

उल्लेखनीय है कि देश भर में अपने सभी रीजनल ऑफिसों में केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) शुरू की गई है। इसमें 68 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। जिसमें कोई भी लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकता है। इसके अलावा, पीएफ का पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड की तरह ही एक कार्ड लाने की तैयारी है। जिसके आने से एटीएम मशीन से पीएफ के पैसे निकाल सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Gig Workers Social Security: अब 90 दिन काम करना हुआ अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा सरकारी लाभ
Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now