Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी..!

Sensex Nifty Drop Today Stock market today: शेयर बाजार में हर दिन कमाई का मौका, आज इन 5 स्टॉक्स में रहेगा एक्शन Share Market News GIFT Nifty Today

Share Market: केंद्रीय बजट 2025-26 आने में अब सिर्फ 6 दिन बाकी हैं, लेकिन शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सप्ताह के पहले ही दिन बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की। सुबह 10:27 बजे तक निफ्टी50 में 594.20 अंक (0.78%) और सेंसेक्स में 187.45 अंक (0.81%) की गिरावट दर्ज की गई। मीडिया आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती दो घंटे में ही निवेशकों के शेयर बाजार में करीब 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

मिडकैप और स्मॉलकैप पर सबसे बड़ा असर

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2,062.33 अंक (4.12%) और मिडकैप इंडेक्स 1,121.73 अंक (2.63%) तक टूट गए। इन दोनों श्रेणियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ तौर पर नजर आ रहा है।

बजट से पहले गायब हुई उछाल की उम्मीद

विशेषज्ञों के अनुसार, बजट से पहले बाजार में जिस उछाल की उम्मीद थी, वह पूरी तरह से गायब हो गई है। ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बाजार को नीचे खींचा है। अगर निफ्टी 22,600 के स्तर तक गिरता है, तो यह निवेशकों के लिए लंबी अवधि के लिए चुनिंदा शेयरों में निवेश का अवसर बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Suzlon Energy Company: सुजलॉन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल का नया निवेश, शेयरों में उछाल जारी

कौन-कौन से सेक्टर पर पड़ा असर?

बाजार में ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी सेक्टर्स में गिरावट जारी है। हालांकि, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें:  Insurance Shares: जानिए इंश्योरेंस शेयरों में निवेश के फायदे और जोखिम

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को सतर्क रहकर बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखनी चाहिए। फिलहाल, बाजार में दबाव का माहौल है, लेकिन कुछ समय बाद यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा मौका बन सकता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

उल्लेखनीय है कि जनवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजार से 69,080 करोड़ रुपये की भारी निकासी की है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है और निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।

कॉर्पोरेट आय के मौजूदा सीजन ने भी बाजार की धारणा पर गहरा असर डाला है। अब तक के परिणाम मिले-जुले रहे हैं, जिनमें कई कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीदों से कमजोर रहा है। इसके अलावा, अमेरिका और भारत के संबंधों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और 29 जनवरी को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण बैठक ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इन सभी कारणों ने बाजार पर नकारात्मक दबाव बढ़ा दिया है।

Aaj Ki KhabrenIndian Stock Market Crashinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now