Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bus Accedent: सोलन के कुनिहार से प्रयागराज कुंभ गई बस हुई हादसे का शिकार, 26 लोग घायल

Published on: 28 January 2025
Bus Accedent: सोलन के कुनिहार से प्रयागराज कुंभ गई बस हुई हादसे का शिकार, 26 लोग घायल

HP Bus Accedent: कौशाम्बी-फतेहपुर बार्डर पर कनवार के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हिमाचल प्रदेश (कुनिहार ) से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ गई। हादसे में बस सवार 25 श्रद्धालु जख्मी हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी घायलों को आधा दर्जन एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी,एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल किया।

हादसे में 25 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं। इनमें से 10 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस व हाइड्रा को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

इस बस हादसे में बविता पत्नी सुरेंद्र(45), नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60), चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60), पार्वती पत्नी नंदलाल (62), सीता देवी पत्नी तेजराम (55), कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47), विमला देवी पत्नी सालिगराम (58), दयापति पत्नी देवीचंद्र (54), ममता पुत्री देवीचंद्र (30), आषवी पुत्री अंकितराज (25), बाबूराम पुत्र दयाराम (65), मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48), महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50), रूपराम पुत्र राज कुमार(40) , लेखराज पुत्र दिलकराम (51), बब्लू पुत्र दिलेर राम (39), लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60), ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50), नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45), गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70), धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65), पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20), तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75), रुपराम पुत्र राजकुमार (40) घायल हुए है।

दुर्घटना में महाकुंभ जा रहे करीब दो दर्जन श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। सिर्फ एक महिला श्रद्धालु को गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में अस्पताल में ही रखा गया है। वहीं पर उनके रहने खाने की व्यवस्था करा दी गई है। -बृजेश श्रीवास्तव-एसपी

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now