Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Una: ऊना पेट्रोल पंप लूट मामले में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार..!

Una: ऊना पेट्रोल पंप लूट मामले में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार..!

Petrol Pump Robbery in Una: ऊना जिले के टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर आधी रात को हुई लूट की घटना में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पंजाब पुलिस के लिए भी कई मामलों में वांटेड हैं। इसके अलावा, ये दोनों युवक ड्रग्स और चिट्टे के आदी भी बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के दौरान और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस से संपर्क कर इन दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपियों के पास से अभी तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  भारी बारिश से हरोली में बाढ़ जैसे हालात, स्कॉर्पियो पानी में बही

दरअसल, ऊना के टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एरिया में थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने रात के करीब 3:15 बजे पेट्रोल पंप पर हथियारों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था और 60,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाया और पंजाब पुलिस के साथ सूचना साझा की।

पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के रहने वाले बलविंदर सिंह हैं। इनकी पंजाब में भी कुछ आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता रही है। इन दोनों युवकों के ड्रग्स के आदी होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की घटना से 3 घंटे पहले मौके पर एक स्विफ्ट कार भी सीसीटीवी फुटेज में देखी गई थी। संभवतः इस कार में रेकी करने के लिए पहले ही आरोपी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में मास्‍क न पहनने पर चालान, पुलिस से उलझ पड़ा युवक

उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग इस तरह की घटना में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आने वाले समय में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी चिट्टे के आदी हैं।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल