Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour: स्कूल के बाहर बाइक स्टंट कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, नाबालिग समेत 4 युवक गिरफ्तार..!

Sirmour

Sirmour News: सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में पुलिस कर्मियों से मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बीबी जीत कौर स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बाहर कुछ फितरती युवकों ने बाइक पर स्टंट करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ट्रैफिक कर्मी हेड़कांसटेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव, राजेश, नरेंद्र मौके की और रवाना हुए।

इस दौरान शमशेरपुर के नजदीक एक बिना नंबर की बाइक खड़ी हई थी । ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां रूक गए और पास में खड़े युवक से जब ट्रैफिक कर्मी ने पूछा कि ये बाइक किसकी है तो युवक पुलिस कर्मी पर भड़क गया। पास खड़ी गाड़ी में तीन यूवक और बाहर आ गए और पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने लगे और इस दौरान मारपीट भी शुरू हो गई।

बदसलूकी करने वाले युवाओं में एक नाबालिग था और तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं । जिसमें पारस पुत्र जगमोहन, प्रियांशु, चिराग जो कि नौहराधार के बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी और बताया है कि पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ वक्त शुरू की और मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद युवाओं को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की रही है।

Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now