Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rice Mill: विधायक रामकुमार ने बनलगी में किया राइस मिल का उदघाटन..!

Rice Mill: विधायक रामकुमार ने बनलगी में किया राइस मिल का उदघाटन..!

हेमेंदे कँवर | कसौली
Rice Mill Banalagi: दून विधान के विधायक चौधरी रामकुमार ने सोमवार को बनलगी औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में निर्मित राइस मिल का उदघाटन किया। उन्होंने कह कि प्रदेश सरकार बनलगी को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बनलगी में शेष बची 198 बीघा भूमि पर उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फॉर्मर्स प्रोड्यूसर संघ ( एफ, पी, ओ) के अध्यक्ष डॉ,लोकेश शर्मा व सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इससे पूर्व राइस मिल में सफल ट्रायल किया गया। इस मिल में एक घंटे में 60 क्विंटल धान की प्रोसेसिंग की जा सकेगी। प्रोसेसिंग के बाद धान से निकाले गए चावल को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के भंडारण में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संघ की स्थापना 2024 में की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: चरस तस्करी करने पर रामपूर निवासी राहुल को 6 साल का कठोर कारावास

इस संघ में क्षेत्र की छ: पंचायतों के 250 सदस्य हैं। संघ का उद्देश्य है किसान अपने उत्पाद स्वयं बेचे ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर जी,एम इंडस्ट्री सुरेन्द्र ठाकुर, एच ,पी, एस, आई, डी,सी से प्रदीप चौधरी, वन रेंज अधिकारी कुठाड़, प्रधान ग्राम पंचायत दाड़वा रमेश ठाकुर, कृष्णगढ़ के प्रधान कैलाश शर्मा, उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now