Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan : कसौली में दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और सिंगर को मिली राहत, कोर्ट ने बंद किया केस..!

Solan :कसौली में दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और सिंगर को मिली राहत, कोर्ट ने बंद किया केस..!

Solan News: हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक विवादित दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पुलिस की कैंसलेशन रिपोर्ट (बंद करने की रिपोर्ट) स्वीकार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के केस को बंद कर दिया है।

यह मामला जनवरी 2025 में सामने आया था, जब एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया था कि बडौली और मित्तल ने उसे नौकरी और मॉडल बनाने का झांसा देकर 2023 में एक होटल में दुष्कर्म किया था।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया था कि यह घटना साल 2023 की है, जब उसे नौकरी और मॉडलिंग का प्रस्ताव देकर कसौली के एक होटल में बुलाया गया था। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के करीब डेढ़ साल बाद महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसके बाद होटल में छानबीन की, लेकिन साक्ष्यों के अभाव में फरवरी 2025 में अदालत में कैंसलेशन रिपोर्ट दाखिल कर दी।

इसे भी पढ़ें:  दाड़लाघाट में गरजे ट्रक ऑपरेटर, समर्थन न करने वाले नेताओं के विरोध का ऐलान

अदालत ने 18 फरवरी को पुलिस की रिपोर्ट पर सुनवाई की और शिकायतकर्ता को 6 मार्च को पेश होने के आदेश दिए। हालांकि, 6 मार्च को महिला अदालत में पेश नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने 12 मार्च की नई तारीख दी, लेकिन इस दिन भी शिकायतकर्ता कोर्ट में पेश नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

कसौली पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के दिए गए दिल्ली स्थित पते पर कई बार समन देने का प्रयास किया, लेकिन हर बार वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने जांच में दुष्कर्म के कोई ठोस सबूत नहीं पाए, जिसके बाद उन्होंने अदालत में कैंसलेशन रिपोर्ट दाखिल की।

उल्लेखनीय है कि मोहन लाल बडौली और रॉकी मित्तल ने शुरू से ही इन आरोपों को झूठा बताया था। उनका कहना था कि यह मामला उनके खिलाफ एक साजिश के तहत गढ़ा गया है। अदालत के फैसले के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

Kasauli Kasauli News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now