Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla: हाटकोटी में 252 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख रुपये नकद बरामद..!

Shimla: हाटकोटी में 252 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख रुपये नकद बरामद..!

Shimla News: शिमला पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक परहट पुल के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर की होंडा क्रूज कार को रोका। कार की तलाशी में 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। कार में सवार तीनों आरोपियों में राजकुमार, जगदीश और जतिंद्र (सभी फिरोजपुर, पंजाब निवासी) को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चिट्टे की खेप रोहड़ू के कपिल राज्टा को देने जा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल पर कपिल की लगातार कॉल्स आ रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कपिल के ठिकानों पर छापा मारा। इस दबिश में पुलिस को करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, फॉयल पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वेविंग मशीन बरामद हुई। कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह मामला ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसे पुलिस जड़ से उखाड़ने में जुटी हुई है। छानबीन से यह पाया गया कि उपरोक्त रोहडू निवासी कपिल राजटा, पंजाब व रोहडू- चड़गाँव क्षेत्र के कुछ गुर्गों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चिट्टा बेचने का काला व्यापार कर रहा था। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Budget 2025Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiShimlaShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now