Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Earthquake: हिमाचल में होली की रात भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता से हिली धरती, लोगों की नींद उड़ी..!

Himachal Earthquake Today: मंडी में महसूस हुए भूकंप के झटके..!

Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश में होली की रात कुल्लू और लाहौल स्पीति क्षेत्रों में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से लोगों की नींद टूट गई, और वे घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। भूकंप का केंद्र लद्दाख बताया गया है, लेकिन इसका असर हिमाचल के साथ-साथ पाकिस्तान तक महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके शुक्रवार तड़के 2:50 बजे महसूस किए गए। कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा जिलों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए। हालांकि, अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उनकी नींद टूट गई और वे घरों से बाहर निकल आए। एक यूजर ने लिखा, “झटके इतने तेज थे कि लगा जैसे घर हिल रहा हो।”

इसे भी पढ़ें:  Sanjoli Mosque Dispute: शुक्रवार को हिंदू संगठन करेंगे बड़ा प्रदर्शन और शिमला बंद.?

यह पहली बार नहीं है जब हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 23 फरवरी को मंडी जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सुंदरनगर था। हिमाचल के चंबा, शिमला और मंडी जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं और ये जोन 4 और 5 में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू बोले - गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

भूकंप के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और जरूरी सावधानियां बरतें।

Aaj Ki KhabrenHimachal Budget 2025Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in HindiHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now