Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra: आखिर कब तक किराए के भवन में चलेगी फतेहपुर और संसारपुर टैरस की फायर ब्रिगेड चौकियां..!

Kangra: आखिर कब तक किराए के भवन में चलेगी फतेहपुर और संसारपुर टैरस की फायर ब्रिगेड चौकियां..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर/संसारपुर टैरस
Kangra News: जिला कांगड़ा की विधानसभा फतेहपुर और विधानसभा ज्वालामुखी-प्रागपुर के संसारपुर टैरस में स्थित फायर ब्रिगेड चौकियों (Fire Brigade Posts) के पास अपना भवन नहीं है। लंबे समय से फतेहपुर में रैहन-फतेहपुर मार्ग पर किराए के भवन और दुकानों में दमकल विभाग की यह चौकी चल रही है। कर्मचारी इन्हीं दुकानों में सोते हैं, जबकि करोड़ों की दमकल गाड़ियां, चाहे बारिश हो या गर्मी, खुले में सड़क पर खड़ी रहती हैं, क्योंकि इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।

इसी तरह, औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस से पांच किलोमीटर दूर टैरस-जंडौर मार्ग पर स्थित दमकल चौकी की स्थिति भी दयनीय है। यह चौकी औद्योगिक क्षेत्र में होनी चाहिए थी, ताकि किसी कंपनी में आग लगने जैसी अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई हो सके, क्योंकि उद्योगों में आग का खतरा ज्यादा रहता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार बेरोजगार लोगों को रोजगार देने में विफल रही - मनमोहन कटोच

पांच साल से इन चौकियों का अपना भवन न होने से कर्मचारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाली महंगी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती हैं। किराए के भवनों में न तो उपकरण रखने की पर्याप्त जगह है, न ही गाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था।

धर्मशाला में कांगड़ा के फायर ऑफिसर कर्म चंद कश्यप ने बताया कि दोनों जगहों पर भवन निर्माण के लिए जमीन विभाग के नाम हो चुकी है, लेकिन बजट की कमी के कारण अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, “उच्च अधिकारियों को बजट के लिए पत्र लिखा गया है।” विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अपना भवन न होने से विभाग को भारी किराया देना पड़ रहा है।

Himachal News Himachal News in Hindi hp news HP News in Hindi Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now