Prajasatta Side Scroll Menu

Solan Crime News: बद्दी में दो मामलों में 7.918 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Solan Crime News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में कुल 7.918 किलोग्राम भुक्की/चूरा-पोस्त बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में पुलिस ने राधेश्याम पुत्र स्व. श्री रामशरण, उम्र 54 वर्ष, निवासी गांव निक्कुवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) के कब्जे से 826 ग्राम भुक्की/चूरा-पोस्त बरामद की है।

वहीं दूसरे मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ‘X’ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समीर खान पुत्र श्री कमल नयन, उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव एवं डाकघर रेडू, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7.092 किलोग्राम भुक्की/चूरा-पोस्त बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें:  युवा संसद में पक्ष व विपक्ष की तीखी नोकझोंक के बीच गूंजे ज्वलंत मुद्दे

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बद्दी पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi HP News in Hindi Sirmour Crime News Solan Crime News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now