Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रजासत्ता|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज नई दिल्ली में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के लिए बधाई दी। यह भारत के एफएओ के साथ लम्बे समय से चले आ रहे सम्बन्धों को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में विकसित आठ फसलों की 17 बायोफोर्टीफाईड किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार की भुखमरी, कुपोषण को पूर्णतः समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:  Bribe Case: CBI ने ED सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ रिश्वत मामले में अपने ही DSP बलबीर सिंह को किया गिरफ्तार..!
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now