Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Attack: पंजाब में HRTC की बस पर फिर से हमला, नंगल में बाइक सवार बदमाशों ने किया पथराव

HRTC Bus Attack: पंजाब में HRTC की बस पर फिर से हमला, नंगल में बाइक सवार बदमाशों ने किया पथराव

HRTC Bus Attack: पंजाब के नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला करने की घटना फिर से सामने आई है। जानकारी के अनुसार बस कांगड़ा के चामुंडा से उत्तर प्रदेश के वृंदावन जा रही थी। बुधवार रात नंगल-आनंदपुर साहिब हाईवे पर भनुपली के पासकुछ शरारती तत्वों ने इस पर पथराव किया दिया।

इस हमले में बस का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक को मामूली चोटें आईं। इस दौरान बस में सवार भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। घटना 28 मई 2025 की रात करीब 11:03 बजे की है, जब HRTC की बस भनुपली क्षेत्र से गुजर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक सवार युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर बस पर पत्थरों से हमला किया। बस में सवार यात्री अविनाश, जो सामने की सीट पर बैठे थे, ने बताया, “रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से बीच वाले ने अचानक पत्थर फेंके। पत्थरों से बस का अगला शीशा टूट गया और कुछ पत्थर बस के अंदर तक आए।” इस हमले में चालक राजेश कुमार के चेहरे पर हल्की चोटें आईं। हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टूटा हुआ शीशा और बस के अंदर पड़े पत्थर साफ दिखाई दे रहे हैं। हमले के बाद बस को कीरतपुर के पास लगभग आधे घंटे तक रोका गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बस को वृंदावन के लिए रवाना कर दिया।

HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कुछ शरारती तत्वों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है। हमने तुरंत बस स्टाफ से संपर्क कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें यात्रा जारी रखने को कहा।” उन्होंने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नंगल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (नंगल) ने बताया, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। हमलावरों की पहचान के लिए फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।”

बता दें कि बस को हाल ही में हिमाचल के पर्यटन और परिवहन निगम के कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली और HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चामुंडा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह बस कांगड़ा बस अड्डे पर भव्य स्वागत के बाद अपने पहले सफर पर थी, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now