Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pakistani Spy Arrest: हिमाचल में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, कांगड़ा के युवक पर संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप..!

Pakistani Spy Arrest: हिमाचल में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, कांगड़ा के युवक पर संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप..!

Pakistani Spy Arrest in Kangra, Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांगड़ा जिले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देहरा उपमंडल के सुक्खाहार गांव के 20 वर्षीय युवक अभिषेक भारद्वाज को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर देश की सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों को भेजने का आरोप है। पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है, जिसमें संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इस फोन को विस्तृत फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि अभिषेक को बुधवार (28 मई 2025) सुबह 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से हिरासत में लिया गया। यह गिरफ्तारी ऊना-कांगड़ा सीमा पर स्थित श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू का कड़ा रुख- सहन नही होगा तिरंगे का अपमान, नशाखोरी और आपदा राहत पर फोकस, राज्यपाल की टिप्पणी पर नाराजगी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अभिषेक, जो कॉलेज ड्रॉपआउट है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था। उसके फोन में संवेदनशील दस्तावेज और तस्वीरें मिली हैं, जिनमें आधुनिक हथियारों और सैन्य सामग्री से संबंधित सामग्री शामिल है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने अपनी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ में कुछ जानकारी साझा करने की बात कबूल की है।

इसे भी पढ़ें:  HRTC कर्मियों व पेंशनरों को बड़ी राहत, महीने के पहले सप्ताह में होगी अदायगी

पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया है, जो देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले अपराधों से संबंधित है। जांच में यह भी पता चला कि अभिषेक की गतिविधियां ऑपरेशन सिंदूर के बाद से निगरानी में थीं। पुलिस अब उसके डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है ताकि इस जासूसी नेटवर्क की पूरी जानकारी सामने आ सके।

देहरा के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि अभिषेक को गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी रिमांड की मांग की है। जांच में केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी शामिल हैं, जो इस मामले की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। यह गिरफ्तारी हाल के दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पकड़े गए 12 अन्य संदिग्ध जासूसों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now