Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: फतेहपुर की बेटी महिमा ने रचा इतिहास, भारतीय नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट..!

Published on: 30 May 2025
Kangra News: फतेहपुर की महिमा ने रचा इतिहास, भारतीय नौसेना में बनीं सब लेफ्टिनेंट..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: कहते हैं, मंजिल वही पाते हैं, जिनके सपनों में जुनून और हौसलों में उड़ान होती है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर तहसील के लुंठियाल गांव की बेटी महिमा ने इस कहावत को साकार कर दिखाया। मध्यमवर्गीय परिवार की इस होनहार बेटी, महिमा, पुत्री बलवंत सिंह, का चयन भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

महिमा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने स्कूल और शिक्षकों को दिया। अपनी सफलता के बाद वह अपने परिजनों के साथ आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल, धौलपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर शर्मा और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

महिमा ने बताया कि उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल में की, जहां वे टॉपर रहीं, और बारहवीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल, फतेहपुर से पूरी की। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “कड़ी मेहनत और लगन से आप भी सेना या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में जाकर देश की सेवा कर सकते हैं।”

आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर शर्मा ने महिमा की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “महिमा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह हमारे स्कूल में दसवीं तक पढ़ी और टॉपर रही।

लुंठियाल गांव में न तो बस सेवा है और न ही अन्य सुविधाएं, फिर भी इस बेटी ने अपने मजदूर पिता बलवंत सिंह के सपनों को सच कर दिखाया।” उन्होंने महिमा और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस उपलब्धि ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महिमा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी हौसलों को नहीं रोक सकती।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samacharSirmour News

Join WhatsApp

Join Now