Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशक अमेरिकी महंगाई डेटा के इंतजार में..!

Published on: 30 May 2025
Gold Price Today Gold Silver Rate, Gold rate today Gold Price Crash: Gold Price Rise Gold Prices: Gold Price Crash: Gold Price Today

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव में नरमी देखी गई। निवेशक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और अप्रैल के पर्सनल कंज्मप्शन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की नीतियों को और स्पष्ट करेगी। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में बढ़ोतरी भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव डाल रही है।

MCX पर सोने के भाव में गिरावट ( Gold Price Fall )

शुक्रवार को सुबह 10:07 बजे MCX पर 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 600 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 94,789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह जून एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 95,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने तक सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 729 रुपये की गिरावट के साथ 95,730 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन में 95,898 रुपये का उच्च और 95,702 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले महीने सोने ने 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के भाव भी सुस्त ( Silver Price Weak)

चांदी के वायदा भाव में भी नरमी देखी गई। MCX पर मई कॉन्ट्रैक्ट 574 रुपये की गिरावट के साथ 97,252 रुपये प्रति किलो पर खुला। गुरुवार को इसका बंद भाव 97,826 रुपये था।

खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 606 रुपये की गिरावट के साथ 97,220 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें दिन का उच्च स्तर 97,320 रुपये और निचला स्तर 97,204 रुपये रहा। इस साल चांदी ने 1,01,999 रुपये प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 3,315.10 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो गुरुवार को 3,317.10 डॉलर पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक यह 18.29 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले महीने सोने ने 3,509.90 डॉलर का ऑल-टाइम हाई स्तर छुआ था। वहीं, चांदी 33.45 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जो पिछले बंद भाव 33.42 डॉलर से थोड़ा अधिक था। खबर लिखे जाने तक यह 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 33.21 डॉलर प्रति औंस पर थी।

डॉलर में उछाल का असर

शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में लगभग 0.20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसने विदेशी मुद्राओं में सोने की कीमतों को प्रभावित किया। डॉलर में उछाल का कारण अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट द्वारा लिबरेशन डे टैरिफ पॉलिसी पर लगाई गई रोक है। हालांकि, गुरुवार को वाशिंगटन अपील कोर्ट ने इस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिससे वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

निवेशकों की नजर अमेरिकी डेटा पर

निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और अप्रैल PCE प्राइस इंडेक्स पर केंद्रित हैं। यह डेटा फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को प्रभावित कर सकता है, जो सोने और चांदी की कीमतों पर असर डालता है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। ऊपर दिए गए विचार और सुझाव पर हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Aaj Ki KhabrenGold And Silver Price In IndiaGold Price Crashgold price forecastGold Price NewsGold Price Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now