Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने स्टोर से टकराई

Published on: 30 May 2025
Kangra News: निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने स्टोर से टकराई

Kangra News: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार का दिन हादसों से भरा रहा। सलूणी (चंबा ) आनी (कुल्लू) के अलावा बैजनाथ (काँगड़ा) में भी एक बस हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार बैजनाथ के सेहल-संसाल रोड पर सेहल के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने स्टोर से टकरा गई।

हादसा सुबह हुआ, जब बस सामने से आ रही टैक्सी और कार से बचने की कोशिश में बेकाबू हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस सड़क की दूसरी ओर नहीं गई, वरना गहरी खाई में गिर सकती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक की गलती सामने आई, जिसके चलते बस को कब्जे में ले लिया गया।

वहीँ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में  चालक को दोषी पाया है, जिस वजह से बस को कब्जे में लिया गया है।  उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैजनाथ पुलिस ने अन्य स्कूल बसों की जांच की, जिसमें अनियमितताओं के कारण चार बसों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और बसों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now