Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bus Accidents: हिमाचल में तीन बस हादसे: चालकों की सूझबूझ से टली अनहोनी

Bus Accidents in Himachal Pradesh

Bus Accidents in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन बस हादसों ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। एक निजी बस और तीन HRTC बसें इन हादसों का हिस्सा थीं। हालांकि चालकों की त्वरित सूझबूझ से बड़े हादसे टल गए। कोई बड़ी हानि नहीं हुई लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।

पहला हादसा: चंबा में निजी बस की ब्रेक फेल

जानकारी के अनुसार चंबा जिले के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर कटोशी के पास सुबह 7:00 बजे सलूणी से भंजराडू जा रही एक निजी बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने खतरे को भांपते हुए बस को सड़क किनारे पैराफिट से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के वक्त बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और परिचालक ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

दूसरा हादसा: कुल्लू में HRTC बसों की टक्कर

वहीँ दूसरा हादसा कुल्लू के आनी उपमंडल में नेशनल हाईवे-305 पर बानीगाड़ के पास पेश आया जहाँ HRTC की एक बस की ब्रेक फेल होने से वह सामने खड़ी दूसरी HRTC बस से टकरा गई। यह हादसा आनी मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

तीसरा हादसा: आनी में HRTC बस की शाफ्ट खुली

तीसरा हादसा आनी क्षेत्र में कराणा पनेई के पास हुआ, जहां ले-जाबो से आनी जा रही HRTC की एक बस की शाफ्ट अचानक खुल गई। चालक की तत्परता से बस नियंत्रित हुई, और बड़ा हादसा टल गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now