Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना में टिप्पर के रौंदने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

ऊना में टिप्पर के रौंदने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

प्रजासत्ता|
ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के पालकवाह में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया| हादसे में दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई| हादसा इतना भयानक था कि एक युवक के शरीर के हिस्से सड़क पर बिखर गए थे| दोनों मृतक प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं|

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया| हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया| मौके पर ऊना जिले के एसपी अर्जित सेन भी पहुंच हैं| जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर पालकवाह चौक के समीप से गुजर रहे थे. इसी दौरान पंजाब नंबर के टिप्पर की बाइक के साथ टक्कर हो गई|

इसे भी पढ़ें:  ऊना: निजी स्‍कूल बसों की जांच पर विवाद, RTO के चालक के साथ हाथापाई, मामला दर्ज

डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है| हादसे केे बाद मृतकोंं के परिजनों और गुस्साए ग्रामीणों ने हरोली-टाहलीवाल रोड को जाम कर दिया| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसेेेे हिरासत में ले लिया है. टिप्पर को भी जब्त कर लिया गया है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now