Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच में सरकार के खिलाफ पेंशन न मिलने पर गुस्सा, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

Mandi News: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच में सरकार के खिलाफ पेंशन न मिलने पर गुस्सा, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

विजय शर्मा | सुंदरनगर 
Mandi News: सुंदरनगर में आज हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंच ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पिछले 2 वर्षों से रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने रोष जताया कि पेंशन व भत्ते न मिलाना परिवहन कर्मचारियों के साथ धोखा है।

इस मौके पर संघ प्रदेश महामंत्री रूप चंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के पिछले कई महीनो से चिकित्सा भत्ते और लंबित भते समय पर नहीं मिले है जिससे सेवानिवृत कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पिछले समय परिवहन मंत्री के साथ सयुंक्त संघर्ष समिति की बैठक सचिवालय में हुई जिसमें सेवानिवृत परिवहन कर्मचारियों पर मंत्री ने दबाव बनाया जिसमें सेवानिवृत कर्मचारी खपा हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सुंदरनगर के सिद्धपीठ श्री मुरारी माता मंदिर में भजन संध्या का किया गया आयोजन

उन्होंने कहा कि अगर लंबित भत्ते चिकित्सा भते समय पर नहीं दिया गए तो कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बेनर तले सड़कों पर उतरने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। अतः सरकार से सभी सेवानिवृत कर्मचारियों कड़े शब्दों में सरकार से जल्द से जल्द सभी प्रकार के भते और सभी कर्मचारियों की पेंशन एक मुस्त जारी करने के लिए कहा।  इस बैठक में पूर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राम लाल ठाकुर सुन्दर नगर मंच के प्रधान कर्म सिंह, सचिव प्रताप वन्याल भी मौजूद रहे।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now