Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kantara 2 के सेट पर नाव पलटी, एक्टर समेत 30 लोगों की बाल-बाल बची जान..!

Kantara Chapter 1 OTT Release Kantara 2 के सेट पर नाव पलटी, एक्टर समेत 30 लोगों की बाल-बाल बची जान..!

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंतारा 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि Kantara 2 की शूटिंग के दौरान ऋषभ शेट्टी की नाव पलट गई, जिसमें एक्टर समेत 30 लोग पानी में गिरते-गिरते बचे हैं। हालांकि, इस हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

बता दें कि फिल्म के सेट से लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस और फिल्म यूनिट में चिंता का माहौल है। इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग सवार नाव डूबने की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंतारा 2 की शूटिंग शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र के मणि जलाशय में हो रही थी। उसी दौरान एक नाव में सवार ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग पानी में गिर गए। बताया जा रहा है कि नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें:  120 Bahadur Official Trailer: रोहित शर्मा ने की फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ट्रेलर की तारीफ, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन घटना के दौरान महंगा कैमरा उपकरण और अन्य शूटिंग गियर पानी में बह गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सितारों से सजी महफिल में प्राइम वीडियो ने सात दोस्तों की कहानी का जश्न मनाते हुए तमन्ना भाटिया स्टारर 'जी करदा' की स्क्रीनिंग रखी!

Kantara 2 में पहले हुईं क्रू मेंबर की मौतें 

आपको बता दें नाव पलटने की घटना ‘कंतारा 2’ के लिए एक और झटका है। पिछले महीने ही, प्रोडक्शन टीम ने कई घटनाओं में तीन कलाकारों को खो दिया है। अब इस मामले से फिल्म के क्रू के सामने आने वाली चुनौतियों में इजाफा हुआ है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmentENTERTAINMENT NEWSentertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now