Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: हिमाचल में गौशालाओं को 4 माह से नहीं मिली चारा सहयोग राशि, गौसेवकों ने नेता प्रतिपक्ष से तत्काल हस्तक्षेप की लगाई गुहार..!

Sirmour News: हिमाचल में गौशालाओं को 4 माह से नहीं मिली चारा सहयोग राशि, गौसेवकों ने नेता प्रतिपक्ष से तत्काल हस्तक्षेप की लगाई गुहार..!

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश की गौशालाओं में संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से गौ सेवा आयोग द्वारा दी जाने वाली चारा सहयोग राशि (700 रुपये प्रति पशु प्रति माह) नहीं मिलने से प्रदेश की 250 से अधिक गौशालाओं में रह रहे 25,000 से ज्यादा गौवंश भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

गौशाला संचालकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से हस्तक्षेप की मांग की है। ताकि गौमाता की रक्षा हो सके। गौसेवकों का कहना है कि उन्होंने कई बार माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर और मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

गौशाला संचालकों ने बताया कि गौशालाओं में चारा और अन्य संसाधनों की कमी के कारण गौवंश का पेट भरना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित राशि का तत्काल भुगतान नहीं किया गया और सरकार द्वारा घोषित नई सहयोग राशि (1200 रुपये प्रति पशु प्रति माह) लागू नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में अजय संसरवाल, सचिन ओबराय, राकेश शर्मा, मयंक महावर, हेमंत शर्मा, वैभव गुप्ता, संजय कंवर, अनूप अग्रवाल (माजरा गौशाला), और सतीश गोयल (टोकियों गौशाला) जैसे समर्पित गौसेवक शामिल थे। इन गौसेवकों ने जयराम ठाकुर से विधानसभा और सरकार के समक्ष इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया है।

गौसेवकों ने कहा, “गौमाता हमारी संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सरकार की उदासीनता के कारण गौवंश के प्राण संकट में हैं। हम चाहते हैं कि जयराम ठाकुर जी हमारी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाएं और गौशालाओं को तुरंत राहत दिलाएं। ताकि गौमाता की रक्षा हो सके और गौशालाओं को समय पर सहायता मिले। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गौसेवकों की इस मांग को उठाने का आश्वासन दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now