Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Nag Panchami Punja 2025: सांपों की पूजा का विशेष दिन नाग पंचमी? जानिए महत्व, पूजा विधि और मंत्र.!

Nag Panchami Punja 2025: सांपों की पूजा का विशेष दिन नाग पंचमी? जानिए महत्व, पूजा विधि और मंत्र.!

Nag Panchami Punja 2025: हिंदू धर्म में नाग पंचमी सांपों की पूजा का विशेष दिन है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नाग देवताओं की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नाग देवताओं को भगवान शिव का अनुचर (गण) भी माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि नाग पंचमी का महत्व प्राचीन भारतीय परंपराओं और ग्रंथों में गहराई से निहित है। हिंदू धर्म में सांपों को न केवल प्रकृति का हिस्सा माना जाता है, बल्कि वे शिव, विष्णु और अन्य देवताओं से भी जुड़े हैं। विशेष रूप से, भगवान शिव के गले में लिपटे नाग को शक्ति और रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

वहीँ पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु क्षीरसागर (दूध के समान महासागर) में शेषनाग की शयन पर विश्राम करते हैं, जहां वे योगनिद्रा में लीन रहते हैं। शेषनाग को भगवान विष्णु का वाहन और मददगार माना जाता है। धार्मिक मानयताओं के अनुसार वह ब्रह्मांड को संभालता है और विष्णु को आराम करने की जगह देता है।

इसे भी पढ़ें:  Leo Zodiac Sign: 7 दिसंबर से सिंह राशि वालों की किस्मत चमकेगी! मंगल-गुरु का दुर्लभ योग ला रहा है बंपर खुशखबरी

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, नागों को पाताल लोक के देवता माना गया है और वहां सभी सांपों का वास होता है। ऐसा विश्वास है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है और सांपों का भय खत्म हो जाता है। इस दिन लोग नागराज वासुकी की पूजा करते हैं जो भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं।

इस वर्ष नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त विधि-विधान से नाग देवताओं की पूजा कर अत्यधिक शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Nag Panchami Punja 2025: तिथि और समय

  • पंचमी तिथि शुरू: 28 जुलाई 2025, रात 11:24 बजे
  • पंचमी तिथि समाप्त: 30 जुलाई 2025, रात 12:46 बजे
  • पूजा मुहूर्त: 29 जुलाई 2025, सुबह 5:41 से सुबह 8:23 तक
इसे भी पढ़ें:  पंचक के दौरान शुभ कार्यों से परहेज क्यों...

जानिए Nag Panchami Punja पूजा विधि

  • सबसे पहले सवेरे जल्दी उठकर स्नान करते हैं।
  • फिर दीवारों या कागज पर कोयले से सांप का चित्र बनाते हैं।
  • हल्दी, कुमकुम, फूल और मिठाई चढ़ाते हैं।
  • सांपों को दूध और खीर अर्पित की जाती है।
  • कुछ लोग सांपों को सच में दूध पिलाने के लिए सपेरों की मदद लेते हैं।
  • चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाया जाता है और शिवलिंग का अभिषेक भी किया जाता है।

Nag Panchami Punja के लिए महत्वपूर्ण मंत्र

  • ॐ सर्पेभ्यो नमः।।
  • ॐ नमः शिवाय।।
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

नाग पंचमी सांपों के प्रति श्रद्धा, प्रकृति के संतुलन और शिव भक्ति का प्रतीक है। नाग पंचमी के दिन की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा की प्राप्ति मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal:आज फिजूलखर्ची से बचें इन राशियों के जातक, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा प्रजासत्ता नहीं करता।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now