Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Silver Rate Today Gold-Silver Price Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में फिर से बदलाव हुआ है। गोल्ड रेट में कमी देखी जा रही है। आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ गई है। सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 800 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं, मुंबई, चेन्नई के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का रेट 99,900 रुपये पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,700 रुपये के पार है। इसके अलावा चांदी का रेट 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज 28 जुलाई का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

Gold Rate Today: सोमवार 28 जुलाई 2025 का सोने का भाव

Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज, सोना नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन चांदी के भाव बाद में सुधर गए। Comex पर सोना 3,321.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,335.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,333.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Defence Stocks: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद भी डिफेंस शेयरों में तेजी बरकरार, डेटा पैटर्न और कोचिन शिपयार्ड बने टॉप गेनर्स..!

सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.28 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 38.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?

दुनिया में सोने की कीमतों में हाल ही में जो गिरावट आई है, उसकी एक बड़ी वजह अमेरिका का जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता है। इस समझौते के बाद निवेशकों को लगने लगा है कि अब ग्लोबल मार्केट में तनाव कम हो सकता है और भविष्य में यूरोप या चीन के साथ भी ऐसे सौदे हो सकते हैं। जब माहौल थोड़ा स्थिर दिखता है, तो निवेशक सोने जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट से पैसे निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों की तरफ बढ़ते हैं। इसी मुनाफावसूली के चलते सोने की मांग थोड़ी कम हुई और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें:  Gold Silver Rate Today: चांदी 11,000 हुई महंगी, सोने के दाम भी बढ़े, जान लीजिए आज के ताजा रेट

दूसरा बड़ा कारण यह है कि अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स की निगाहें अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों के फैसलों पर टिकी हैं। आने वाले समय में अमेरिका में बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े और ब्याज दरों पर फैसले बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। अगर इनसे संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो निवेशक सोना बेचकर दूसरे फायदेमंद विकल्प चुन सकते हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं।

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

Aaj Ki Khabren Gold And Silver Price Gold And Silver Price In India Gold Rate Today Gold Rate Today In Your City invest in stocks India NSE BSE update sensex nifty today Stock Market News stock market tips Stock Market Today

Join WhatsApp

Join Now